सोने से पहले जरूर अपनायें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन (Sone se pehle apnaye ye 5 beauty tips hamesha glow karegi skin)

अगर आप सोने से पहले ये ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं तो आपकी स्किन हमेशा ग्लो करेंगी।

5 beauty tips which glow your skin

सोने से पहले कई लोग थकान के कारण अपनी स्किन के लिए कुछ नहीं कर पाते। पर अगर अपनी इस आदत को थोड़ा बदल लिया जाए तो बहुत कुछ फायदा हो सकता है। स्किन रूटीन में दिन भर की भागदौड़ पर ध्यान नहीं दिया जा सकता हैलेकिन अगर रात को सोते समय ही कुछ काम कर लिया जाए तो काफी कुछ हो सकता है। अब ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) के लिए इतना तो किया ही जा सकता है न।

कुछ लेडीज़ दिनभर तो अपनी स्किन की देखभाल सही तरह से करती हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाती हैं। पर क्या आप जानती है कि रात के समय जब हम सो रहे होते हैं, तब भी हमारे शारीरिक अंग अपना काम सुचारू रूप से कर रहे होते हैं। जिससे आप सुबह उठकर अपने आप में फ्रेश सा महसूस कर सकें। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लो करे और स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियों से हमेशा दूर रहें तो आपको बिस्तर पर जाने से पहले ये 5 काम करने होंगे। 

1.  पानी से चेहरे को धोना ना भूलें 

स्किन (Skin) की उचित देखभाल के लिए या यूं कहें उनके सही आराम के लिए हमें कुछ चीजों को करने की काफी आवश्यकता होती है। जिससे आपकी स्किन सुंदर मुलायम और चमकदार बन सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले कुछ बातों को अमल करना जरूरी होता है और उसमें सबसे पहले आता है साफ पानी से चेहरे को धोना। रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं। 

अगर आप सोने की बहुत जल्दी में हैं तो आप कम से कम अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।

2. हर्बल फेस मास्क का करें इस्तेमाल 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए जाने वाला हर्बल फेस मास्क स्किन को स्वस्थ और पौषक रखने का सबसे शानदार तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में खोए हुए पोषक तत्वों के अलावा नमी की भरपाई हो जाती है। जो आपकी स्किन के लिए हर प्रकार से उपयुक्त है। गर्मियों के दिनों में आप मुल्तानीखीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। 

 3. आंखों की करें खास देखभाल 

रात को सोने से पहले आंखों के ऊपर क्रीम और आंखों में ड्रॉप डालना ना भूलें। आंखों की सतह का हिस्सा काफी सबसे संवेदनशील है, इसलिए इसकी अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत ज्यादा होती है। आंखों के आस-पास की त्वचा पर हो रहे काले दागों को दूर करने के साथ ही झुर्रियों को दूर करने के लिए आंखों की क्रीम का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है, इसलिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे क्रीम को लगाना ना भूलें और साथ ही आप आंखों में ड्रॉप डालना भी ना भूलें। इससे आपके पूरे दिन की थकान मिट जाएगी। 

4.  स्किन को मॉइस्चराइज करना ना भूलें 

शुष्क त्वचा में नमी वापस लाने के लिए आप ना सिर्फ फेस पर बल्कि पूरे शरीर पर क्रीमलोशन या नारियल तेल का प्रयोग कर स्किन पर नमी ला सकती हैं। इसे लगाकर सोने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और समय से पहले हो रही झुर्रिया भी ठीक हो जाएंगी। 

5. बालों की करें मालिश 

स्किन के साथ-साथ आप रात को सोने से पहले बालों की भी मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी पूरे दिन की थकान मिट जाएगी और आप गहरी नींद सो पाएंगी। गहरी नींद में सोने के कारण आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।